दहेज रहित विवाह कितने सफल होते हैं?

Dowry system 


दहेज रहित विवाह कितने सफल होते हैं?


दहेज रहित विवाह कितने सफल होते हैं या कितने असफल होते हैं यह जानने से पहले हम लोग इस विषय पर बात करेंगे कि दहेज क्या चीज है| दहेज, विवाह में लड़की पक्ष की तरफ से लड़कों को दिया जाने वाला उपहार है| अगर कोई लड़की का पिता अपनी खुशी से लड़की को कुछ उपहार भेट करता है तो तो इसे दहेज की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए ऐसा कुछ लोगों का अपना व्यक्तिगत विचार हो सकता है|


Without dowrey marriage, marriage successful

लेकिन यही उपहार अगर लड़की के द्वारा लड़की के पिता की तरफ से मजबूरन देना पड़े, यानी कि इसको मांगने वाला कोई लड़का शादी के समय अगर मांगता है कि मुझे यही उपहार चाहिए, तो यह दहेज की दृष्टि से देखा जाता है और और इसको लेने वाला और देने वाला दोनों ही कानून की जुर्म में आते हैं|
अब बात करते हैं की क्या बिना दहेज की जो शादी करते हैं वह कितने सफल होती हैं| देखिए किसी चीज की सफलता और असफलता के पैमाने बहुत सारे हो सकते हैं, तो हम सिर्फ दहेज को दृष्टि से ध्यान में रखकर उसको हम परिभाषित करें की यह शादी सफल होगी कि नहीं तो ऐसा सोचना पूरी तरीके से गलत होगा|
शादी पति पत्नी के दोनों विचारों का आपस में मेल हो ना ही उसकी सफलता का मुख्य कारण होता है, अगर किसी को दहेज मिल भी जाता है, तो यह कहना गलत होगा की शादी के बाद क्या उसकी मांग खत्म हो जाएगी या यहीं पर रुक जाएगी, ऐसा हर दिन अखबार में आता है और पढ़ने में आता है कि दहेज के लोगों ने शादी के बाद इसके साथ ऐसा जुल्म किया जिसकी वजह से उसने खुदकुशी कर ली या अपना जीवन समाप्त कर लिया,
अब बात करें कि जो कुछ लोग जो बिना दहेज की शादी करते हैं, तो उस उस दृष्टि से वह लोग जब अपने दोस्तों की शादी में जाते हैं उनसे बात करते हैं और पूछते हैं तुझे क्या मिला यार तो लोग अपने अपने उपहारों के बारे में बताते है, तब बाद में उसके अंदर भी यह इच्छा जागती है यार मुझे भी लेना चाहिए था लेकिन मैंने मजबूरी बस या उस समय ऐसे ही परिस्थिति बन गई कि मैंने नहीं मांगा तो शायद अब मैं मांग करके देखता हूं| तो कहनेका मतलब यह है कि कुछ लोगों की इच्छाएं जो बाद में भी जागृत होती हैं और वह लोग बाद में भी मांगते हैं जिन्होंने बिना दहेज की शादी की थी और वह लोग तो जो लोग मांगते हैं उनकी कमी तो कभी पूरी नहीं होती है वह लोग बार-बार मानते रहते हैं|
तो शादी की सफलता और असफलता का कारण सिर्फ बिना दहेज या दहेज ना लेने वालों की शादी हमेशा सफल होती है यह कहना गलत है| जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि इसको बहुत सारे पैमानों में बांटकर देखना चाहिए|